पाठ के संदर्भ के अनुसार निम्नलिखित वाक्यांश की व्याख्या कीजिए- बंद दरवाजे खोल देना, निर्वाह करना, भूख से बिलबिलाना, कोई चारा न होना, शोक से द्रवित होना|

बंद दरवाजें खोल देना- प्रस्तुत पाठ में बंद दरवाजे खोल देने वाक्यांश से तात्पर्य जहाँ पहले सुनवाई नहीं होती थी वहाँ अब सुनवाई होने लगी है|


निर्वाह करना- प्रस्तुत वाक्यांश का प्रयोग आर्थिक रुप से निर्बल परिवार का अपना जीवन मुश्किल से निर्वाह कर पाने के संदर्भ में किया गया है।


भूख से बिलबिलाना- इस वाक्यांश का प्रयोग परिवार के जवान बेटे के सांप द्वारा काट लिये जाने पर अगली सुबह बच्चों के भूख से बिलबिलाने के संदर्भ में किया गया है।


कोई चारा न होना- यह वाक्यांश अपने जवान बेटे के मर जाने पर उसके द्वारा स्वयं बाजार में जाकर खरबूजे बेचने के अलावा अन्य कोई उपाय शेष न रह पाने की व्यथा की व्याख्या करता है।


शोक से द्रवित हो जाना- इस पाठ में शोक से द्रवित होने को दुःख से ह्रदय के पिघल जाने के संबंध में किया गया है| इस पाठ में किसी अपने की मृत्यु के पश्चात दुःख की स्थिति के बारे में बात की गयी है|


4